{"_id":"591f25064f1c1bd81af22bf0","slug":"cashless-atm-troublesome","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलेस एटीएम बढ़ा रहे दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलेस एटीएम बढ़ा रहे दुश्वारियां
Amarujala Bureau
Updated Fri, 19 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सहालग में लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशलेस एटीएम से धननिकासी को लेकर लोगों की परेशानी अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एजेंसियों को एटीएम पर कैश लोड करने के लिए जरूरत के मुताबिक कैश नहीं मिल पा रहा है। शहर के अधिकांश एटीएम में करेंसी चेस्ट नहीं लोड हो पा रहा है। शुक्रवार को जिले के 116 एटीएम में 70 कैशलेस रहे। ऐसे में लोगों को एटीएम से पैसा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
करेंसी चेस्ट न मिल पाने से एटीएम की व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आ सकी है। एजेंसियां एटीएम कैशलोड नहीं कर रही हैं। शुक्रवार को अधिकतर एटीएम के शटर गिरे रहे। शहर के बस स्टेशन स्थित एसबीआई के दोनों एटीएम बंद रहे। गोलाघाट स्थित एक्सिस बैंक, बस स्टेशन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, विजया बैंक, चौक स्थित केनरा बैंक, रेलवे स्टेशन स्थित आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक व एसबीआई के एटीएम पर लोगों को कैश नहीं मिल सका।
विज्ञापन
बस स्टेशन के निकट स्थित एक्सिस बैंक व एचडीएफसी बैंक के ही एटीएम पर लोग कैैश पा सके। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम पर दोपहर बाद कैश लोड किया गया। शहर के सीमित एटीएम पर दिन भर कार्डधारकों की लंबी कतार लगी रही। जिले के 116 में 70 एटीएम कैशलेस रहे। बैंक अधिकारियों की मानें तो सहालग की वजह से एटीएम में लोड की गई करेंसी दिन भर में ही खत्म हो जाती है।
विज्ञापन