फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cash crunch continues in city

करेंसी चेस्ट कम मिलने से कैश की किल्लत बरकरार

Thu, 20 Apr 2017 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 20 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Cash crunch continues in city
एटीएम पर लंबी कतारें - फोटो : अमर उजाला

आरबीआई मुख्यालय से कैश की सप्लाई रोके जाने के बाद एटीएम पर कैश का संकट बरकरार है। बृहस्पतिवार को जिले के 116 एटीएम में 70 कैशलेस रहे। एटीएम के कैश विहीन होने से लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। गिने-चुने एटीएम पर धन निकासी करने वालों की लंबी कतार दिन भर लगी रही।    

विज्ञापन


   
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ दिन पहले करीब 15 दिनों तक बैंक शाखाओं को कैश की सप्लाई दिए जाने पर रोक लगाई थी। ऐसे में बीते दिनों बैंक शाखाओं पर खाताधारकों को सीमित भुगतान देकर किसी तरह से काम चलाया गया था। बैंकों में अब धीरे-धीरे स्थिति सुधार की ओर चल रही है, लेकिन आरबीआई की ओर से कैश की सप्लाई रोके जाने से सबसे ज्यादा प्रभावित एटीएम हैं। बृहस्पतिवार को भी शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस रहे।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को धन की निकासी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। शहर के रोडवेज स्थित एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक, विजया बैंक, सेंट्रल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में कैश नहीं पड़ सका।  दिन भर लोग कैश के लिए इधर-उधर भटकते रहे।  बैंक ऑफ बड़ौदा के रोडवेज के पास स्थित एटीएम पर कैश मिला। वहां पर खाताधारकों की लंबी कतार रही। एसबीआई के एटीएम भी खाली रहे। बस स्टेशन, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन के एसबीआई एटीएम पर कैश नहीं मिल सका। जिले के 116 एटीएम में बृहस्पतिवार को करीब 70 एटीएम में कैश नहीं रहा।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed