{"_id":"6a1493b4e0db24f80908988c","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-two-houses-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-157077-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो घरों से नकदी व जेवर चोरी, एसओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो घरों से नकदी व जेवर चोरी, एसओ लाइन हाजिर
Mon, 25 May 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
कूरेभार। बरौला गांव में रविवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। करीब एक लाख की नकदी व 15 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह घरवालों को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी ने प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही बरतने के आरोप में कूरेभार थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की हैं।
बरौला निवासी बाबूराम यादव ने स्थानीय थाने में सोमवार को तहरीर दी। उनका आरोप है कि उनके घर के लोग रविवार रात रोजाना की तरह खाना खाकर घर के बाहर सो गए। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब परिजन सोकर उठे तो घर के मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा मिला।
कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला टूटा था। उसमें रखे सामान बिखरे पड़े थे। चोर घर में रखे जेवर व नकदी उठा ले गए। इसके बाद उनके पड़ोसी प्रमोद यादव के घर को भी निशाना बनाया। वहां से भी नकदी व जेवर चोरी कर ली।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने तहरीर बदलवाकर बाबूराम यादव से दूसरी तहरीर ली है। उसमें संदिग्ध को भी पीड़ित दर्शाया गया है। इस प्रकरण की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कूरेभार थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने उपेंद्र सिंह को कूरेभार थानाध्यक्ष बनाया है।
एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत भी की। उन्होंने पीड़ित परिवार को जल्द वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया। अपर पुलिस अधीक्षक वृजनरायन सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है।