फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case registered against three in rape case

Sultanpur News: दुष्कर्म के मामले में तीन पर केस दर्ज

Sat, 13 Jan 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three in rape case
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र गोसाईगंज के एक गांव में बुधवार रात एक युवक ने युवती को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक के खिलाफ दुष्कर्म व दो अन्य के खिलाफ साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


गोसाईगंंज थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात गांव के अखिलेश ने उसकी पुत्री को झांसे से अपने घर बुलाया। इसके बाद उसने पुत्री को बहला-फुसला कर अपने घर के अंदर ले गया। वहां उसने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता का आरोप है कि साजिश के तहत अमन व उसके एक रिश्तेदार भी इस वारदात में शामिल थे। जब पुत्री ने शोर मचाया तो आरोपित भाग निकले। पीड़ित पिता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को गोसाईगंज थाने में दुष्कर्म और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया। गोसाईगंंज थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed