फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case regarding death due to falling of balcony

Sultanpur News: छज्जा गिरने से हुई मौत के मामले में केस

Wed, 12 Jun 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 12 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case regarding death due to falling of balcony
सुल्तानपुर। शहर के घसियारी मंडी में सात जून को छज्जा गिरने से एक युवक व एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में युवक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली नगर में आरोपी गृहस्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के निरालानगर घसियारी मंडी निवासी गुड़िया देवी ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। आरोप है कि उनके पति रामलखन सात जून की शाम सामान लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दीपक वर्मा मजदूर और राजगीर के साथ घर का छज्जा समय से पहले खुलवा रहे थे। छज्जा पूरी तरीके से पका नहीं था। जैसे ही उसके पति वहां से गुजरे, छज्जा और दीवार टूटकर उन पर गिर गया था।
विज्ञापन


बताया कि गंभीर स्थिति में रामलखन को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। इसी घटना में पड़ोस की मालती देवी की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली नगर में मंगलवार को आरोपी गृहस्वामी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed