फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case of fraud of Rs 2.21 crore against councilor and his sons

Sultanpur News: सभासद व उनके पुत्रों पर 2.21 करोड़ की धोखाधड़ी का केस

Thu, 09 May 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 09 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud of Rs 2.21 crore against councilor and his sons
कादीपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो पटेलनगर के सभासद पर सात लोगों ने करीब 2.21 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ितों की तहरीर पर मंगलवार को कादीपुर पुलिस ने आरोपी सभासद व उनके दो पुत्रों समेत अन्य परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कटसारी गांव निवासी मनीष कुमार पांडेय का आरोप है कि कादीपुर नगर पंचायत के पटेलनगर के सभासद रामफेर सोनी का मकान खरीदने के लिए उन्होंने 30 लाख रुपये नकद व 25 लाख कीमत का सोना दिया था। बाद में रामफेर सोनी ने अपनी और संपत्ति बेचने का झांसा मनीष को दिया।
विज्ञापन


उसके झांसे में आकर मनीष ने अपने परिचितों से रुपया व सोने-चांदी के आभूषण रामफेर को दिलवा दिए। उनका आरोप है कि उनके परिचित कटसारी गांव के राजकुमार पांडेय से 45 लाख, चांदा कोतवाली के अंधियारी सफीपुर गांव निवासी रोहित पांडेय से 50 लाख, उसी गांव के प्रभाकर से छह लाख व सुभाषचंद्र पांडेय से 10 लाख रुपये व पांच लाख के आभूषण रामफेर सोनी ने मकान बेचने के नाम पर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा मोतिगरपुर थाने के नानेमऊ निवासी प्रभात दूबे से 31 लाख, कादीपुर कोतवाली के सरायकल्याण मोहम्मदाबाद निवासी संतोष की पत्नी पूनम दूबे से 14 लाख, कादीपुर कोतवाली के प्राणनाथपुर कला निवासिनी पूजा त्रिपाठी पत्नी रवी प्रकाश त्रिपाठी से भी पांच लाख रुपये नकद मकान बेचने के नाम पर ही लिए थे।

आरोपी रामफेर उन लोगों को ब्लैकमेल करता रहा। ठगी के मामले में रामफेर सोनी के साथ उसका पुत्र पवन सोनी और प्रियांशू सोनी व उसके अन्य परिजन भी शामिल थे। आरोप है कि रामफेर सोनी धोखाधड़ी करके सभी रुपये लेकर फरार हो गया है।


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रुपये व गहने मांगने पर विपक्षी की ओर से उन लोगाें को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मंगलवार को कादीपुर कोतवाली में सभासद रामफेर सोनी, उसके पुत्र प्रियांशुु सोनी, पवन सोनी व अन्य परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed