{"_id":"60a29d1e8ebc3eadd3369e5e","slug":"case-filed-on-three-including-teacher-sultanpur-news-lko578444532","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ। चेक पर पिता का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उनके खाते से लाखों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने शिक्षक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के मुरली निवासी राम जनक मिश्रा का बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खाता है। आरोप है कि उनके शिक्षक पुत्र ने पोस्टमैन से उनका बैंक खाते का चेक प्राप्त कर लिया। उस पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में अपनी पत्नी व पुत्र को भेज कर तीन बार में दो लाख दस हजार रुपये निकाल लिए।
राम जनक मिश्रा को बैंक जाने पर इसकी जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल शेष चेक बुक के भुगतान पर रोक लगवा दी और बैंक मैनेजर से अपने पुत्र के पास नोटिस भेजवाई।
विज्ञापन
आरोप है कि जब उन्होंने अपने पुत्र को फोन करके पैसे को वापस करने की मांग की तो उनके पुत्र ने गाली व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अपने पुत्र अनिल मिश्रा उनकी पत्नी दीक्षा मिश्रा तथा प्रपौत्र अनुराग मिश्रा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाल सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।