{"_id":"69079ca3a4b1b3b30d0f3628","slug":"case-filed-against-three-including-a-couple-for-threatening-a-teacher-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-143664-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शिक्षिका को धमकाने के मामले में दंपती सहित तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शिक्षिका को धमकाने के मामले में दंपती सहित तीन पर केस
Sun, 02 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षिका को धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
बिहार राज्य के एक स्कूल की शिक्षिका के मुताबिक उनका मूल घर अमेठी जिले के एक गांव में है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2024 में सुल्तानपुर शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहीं थीं। तभी उनका अश्लील वीडियो गांव के दंपती सहित तीन लोगों ने बनाकर वायरल किया। आरोपियों के खिलाफ उसी समय पीड़िता ने केस दर्ज करवाया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
पीड़िता का चयन बिहार राज्य के विद्यालय में शिक्षिका के पद पर हो गया। बीते अक्तूबर माह में वह छुट्टी पर अपने गांव आई थीं। 25 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे आरोपियों से उनका सामना हो गया। आरोपीगण उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दिया।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपी प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी अनामिका व नीरज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।