फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   case against former mla

इसौली के पूर्व विधायक समेत छह पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
case against former mla
सुल्तानपुर। इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू समेत छह लोगों के खिलाफ धनपतगंज थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। यह केस ग्राम प्रधान की तहरीर पर दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है। ग्राम प्रधान ने पूर्व विधायक से अपनी जान को खतरे की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

धनपतगंज क्षेत्र के मायंग गांव निवासी रामदेव निषाद प्रधान हैं। रामदेव का आरोप है कि प्रधान और सेक्रेटरी के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक में विभिन्न योजनाओं का खाता खुलवाया गया था। उसके बाद से कभी उनका हस्ताक्षर नहीं करवाया गया और न किसी पत्रावली पर कोई हस्ताक्षर हुआ है। सारे कागजात और खाता का संचालन गांव के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, सूर्यप्रकाश सिंह, रोशन सिंह, उदय प्रताप यादव निवासी मायंग, हृदयराम यादव निवासी भरसड़ा और सेक्रेटरी प्रदीप सिंह मिलकर कर रहे हैं। प्रधान का आरोप है कि सेक्रेटरी पूर्व विधायक के रिश्तेदार होने के साथ कई वर्ष से एक ही स्थान पर तैनात हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के मुताबिक सेक्रेटरी और पूर्व विधायक धोखाधड़ी करके योजनाओं का पैसा हड़प ले रहे हैं। सरकारी योजनाओं का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। प्रधान रामदेव निषाद ने पूर्व विधायक से अपनी जान को भी खतरा बताया है। धनपतगंज थाने के प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रधान रामदेव निषाद की तहरीर पर शनिवार को पूर्व विधायक समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed