फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case against 20 including 12 Namjad in the case of Saream Bawal Karna

Sultanpur News: सरेआम बवाल करने के मामले में 12 नामजद सहित 20 के खिलाफ केस

Tue, 24 Jun 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case against 20 including 12 Namjad in the case of Saream Bawal Karna
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाने के पास सोमवार को सरेआम बवाल करने के मामले में दो दरोगा की तहरीर पर 12 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, बल्वा का मुकदमा दर्ज किया है। करौंदीकला पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर जाति विशेष को लेकर पोस्ट रील के मामले में केस दर्ज होने के बाद सोमवार को करौंदीकला थाने के निकट भीम आर्मी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। आरोप है कि सरेआम बवाल करने वाले लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन

उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर एक व उप निरीक्षक संतोष शुक्ल की तहरीर पर 11 नामजद सहित 20-22 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी लाल साहब निवासी सकरदे, करौंदीकला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed