फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   carelessness

ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने पेट में छोड दिया था कॉटन बैंडेज

Fri, 11 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
carelessness
सुल्तानपुर। जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पेट दर्द होने पर प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंची एक महिला की मौत चिकित्सक की घोर लापरवाही से हो गई। ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने पेट में कॉटन बैंडेज छोड़ दिया।
विज्ञापन

इंफेक्शन से महिला की मौत हो गई। कोतवाली नगर पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भवसरनपुर गांव निवासी कृपा शंकर मिश्र की पत्नी शीला के पेट में दर्द था।
विज्ञापन

12 अगस्त 2018 को उसे लेकर कृपाशंकर सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आभा हॉस्पिटल पहुंचे थे। चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार सिंह ने जांच के बाद बताया कि पेट में ट्यूमर है, ऑपरेशन करना होगा। 70 हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अगस्त को डॉ. आलोक ने ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाल दिया, 21 अगस्त को डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद भी शीला की हालत ठीक नहीं हुई। इस पर कृपाशंकर उसे लेकर तीन दिसंबर को लखनऊ के डॉ. अजय चौधरी के पास पहुंचे।
डॉ. अजय ने अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे कराने के बाद बताया कि चिकित्सक ने पेट में धागा छोड़ दिया है। डॉ. अजय को कृपाशंकर ने पूरी बात बताई। डॉ. अजय ने फोन करके डॉ. आलोक को फटकार लगाई।
इस पर डॉ. आलोक ने माफी मांगते हुए शीला को दोबारा अपने हॉस्पिटल में 10 दिसंबर 2018 को बुलाकर ऑपरेशन किया। इसके बाद भी शीला को आराम नहीं हुआ। इस पर कृपाशंकर शीला को लेकर छह मार्च 2019 को मुंबई के एलटीएमजी सायन हॉस्पिटल पहुंचे।
जांच के दौरान वहां के चिकित्सक ने बताया कि पेट में कॉटन बैंडेज मिला है। इसी वजह से आंत में इंफेक्शन हो गया है और उसका बच पाना संभव नहीं है। इस दौरान 27 मार्च 2019 को शीला की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद कृपाशंकर ने सायन नगर कोतवाली मुंबई में जीरो प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
चूंकि घटनास्थल सुल्तानपुर होने के कारण नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आभा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार सिंह व अन्य स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

इस संबंध में चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत सामान्य थी। परिवारीजन बदनाम करने व पैसे के लिए दबाव बना रहे हैं। एक बार इससे पहले भी पुलिस में शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed