{"_id":"642c713314e06c467c0fed74","slug":"car-tire-burst-on-the-highway-forest-departments-gm-and-wife-injured-sultanpur-news-c-13-1-166513-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर कार का फटा टायर, वन विभाग के जीएम व पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर कार का फटा टायर, वन विभाग के जीएम व पत्नी घायल
Wed, 05 Apr 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या-37 लंभुआ (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बेदूपारा के पास मंगलवार को वन विभाग लखनऊ के जीएम की कार का टायर फटने से गाड़ी पलट गई। इस हादसे में जीएम और उनकी पत्नी घायल हो गईं, जबकि मासूम बेटी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां उपचार के बाद उन्हें दूसरे वाहन से घर भेज दिया गया।
लखनऊ में तैनात वन विभाग के जीएम एचडी पाठक मंगलवार को अपनी पत्नी तनुप्रिया व बेटी के साथ मंगलवार को लखनऊ से वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में लंभुआ थाना क्षेत्र के बेदूपारा के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में एचडी पाठक और उनकी पत्नी तनुप्रिया घायल हो गईं। जबकि दो वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गई।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी, वन विभाग के क्षेत्राधिकारी इब्राहिम मौके पर पहुंच गए और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने दंपती का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दूसरी कार से जीएम को परिवार के साथ वाराणसी के लिए भेजा गया। संवाद