फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car collides with school van, 12 injured including 10 children

Sultanpur News: स्कूल वैन से भिड़ी कार, 10 बच्चों समेत 12 जख्मी

Wed, 07 Feb 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Car collides with school van, 12 injured including 10 children
कुमारगंज के पिठला हा​स्पिटल में इलाज के लिए पहुंची छात्रांए।
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। हलियापुर थाना क्षेत्र के रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर डोभियारा गांव के पास मंगलवार दोपहर स्कूल वैन व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वैन में सवार 10 स्कूली बच्चे समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को कुमारगंज पिठला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से तीन बच्चों समेत चार लोगों को अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभियारा गांव स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में दोपहर को अवकाश के बाद करीब ढाई बजे स्कूल वैन 10 बच्चों को लेकर रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग के मुख्य मार्ग से जाने लगी। कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही अचानक अयोध्या की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार स्कूली वैन से सामने से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन दाहिनी ओर से जा रही थी, जबकि कार बाईं तरफ से आ रही थी। हादसे के बाद कार गड्ढे में जा गिरी, जबकि वैन डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

स्कूली वैन व कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। छात्र रोने लगे। दुर्घटना में स्कूली वैन चालक थाना हलियापुर के सहन मजरे डोभियारा निवासी सर्वेश पांडेय (38), छात्रा अविका मिश्रा (15), प्राची यादव (15), इशिका (6), रजत यादव (13), जय अग्रहरि (7), अंश (14), आर्यन पांडेय (14), आदर्श यादव (12), देव उपाध्याय (10), दिव्यांशु (8) घायल हो गए। वहीं, कार में सवार अमेठी के थाना जगदीशपुर स्थित बाबूपुर सरैया निवासी ओसामा (23) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कुुमारगंंज पिठला अस्पताल ले जाया गया। वहां से आठ वर्षीय छात्र दिव्यांशु और ओसामा समेत चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना हलियापुर अंजू मिश्रा ने बताया कि मामले में किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। वाहनों के कागजातों की जांच कराई जा रही है। वैन स्कूल प्रबंधक मनोज सिंह की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी के पेपर सही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed