Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Businessman on motorcycle killed by out-of-control car; protest ensues for two hours

Sultanpur News: बेकाबू कार से बाइक सवार व्यापारी की मौत, दो घंटे तक प्रदर्शन

Sun, 08 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 08 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Businessman on motorcycle killed by out-of-control car; protest ensues for two hours
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। हलियापुर- बेलवाई मार्ग पर कलान गांव स्थित आटा चक्की के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार जौनपुर जिले के बीबीगंज बाजार निवासी व्यापारी दयाराम अग्रहरि (60) की मौत हो गई। पुलिस पर साक्ष्य देने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा परिजनों ने शव को घटनास्थल से हटाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस के प्राथमिकी दर्ज करने के आश्वासन पर परिजन लेकर घटनास्थल से हटे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दयाराम अग्रहरि ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक भाग निकला। घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने बताया कि कलान चौराहे के पास स्थित चक्की पर दयाराम सरसों का तेल लेने गए थे। वहां से घर लौटते समय उनकी बेकाबू कार से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के छोटे बेटे दीपक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार का सीसीटीवी फुटेज और नंबर जुटाकर पुलिस को दिया गया, लेकिन कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला। इससे नाराज परिजन करीब दो घंटे तक शव के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव उठाने को तैयार हुए। शव को सीएचसी पहुंचाया गया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दयाराम खेती करते थे। उनकी कलान चौराहे पर प्लास्टिक की कुर्सी व अन्य सामान की दुकान है। खेती के कार्य के अलावा वह दुकान पर भी बैठते थे। उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उनकी बीबीगंज में दो दुकानें हैं। दो पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। उनकी छोटी पुत्री की शादी आगामी वर्ष फरवरी माह में तय है। दयाराम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed