फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   businessman died in explosion in his house in Sultanpur while his wife and sister-in-law in critical condition

घर में भीषण विस्फोट: फिल्मी स्टाइल में उड़ी छत... फट गईं दीवारें, कारोबारी की मौत; पत्नी-भाभी की हालत नाजुक

Fri, 08 Nov 2024 07:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 07:39 PM IST
सार

सुल्तानपुर में एक घर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इसके बाद लगातार धमाके होते रहे। कारोबारी की मौत हो गई। जबकि पत्नी-भाभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
businessman died in explosion in his house in Sultanpur while his wife and sister-in-law in critical condition
विस्फोट के बाद उड़ गईं कमरे की दीवारें, बिखरी पड़ी ईंटें - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एक घर में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में कमरे की दीवारें धाराशायी हो गईं। छत गिर गई। हादसे के बाद कमरे में मौजूद पटाखा कारोबारी उछलकर दूर जा गिरा। पत्नी और भाभी मलबे में दब गईं। तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में पटाखा कारोबारी की मौत हो गई। दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एसडीएम सदर ने सिलेंडर फटने से धमाका होने की बात कही है। जबकि, ग्रामीण पटाखा विस्फोट की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: एक्शन में डिप्टी सीएम, सीएचसी कर्मियों पर गिराई गाज; वेतन रोका... जवाब किया तलब, मुकदमा भी होगा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कमरे में रखा सामान दूर-दूर बिखर गया

मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव की है। सरैया पूरे बिसेन निवासी नूर हसन (28) पटाखा व्यवसायी था। उसके घर के एक कमरे में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की छत ही गिर पड़ी। दीवार की ईंटें और कमरे में रखा सामान दूर-दूर बिखर गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: पोस्टर-वार में कूदी कांग्रेस, लिखा- '...हम इंडिया गठबंधन के सिपाही मोहब्बत की दुकान खोलेंगे'
 

धमाके की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े

धमाका होते ही नूर हसन दूर जा गिरा। उसकी पत्नी नाजिया बानो (25) और भाभी अनीशा बानो (32) मलबे में दब गई। धमाके की आवाज सुनकर गांव वाले मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां नूर हसन की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस ने किया था आरक्षण का विरोध, सरदार पटेल के परिवार को सहारा तक न दिया
 

विस्फोट के बाद लगातार फूटते रहे पटाखे

एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारण विस्फोट हुआ है, न कि पटाखों की वजह से। वहीं विस्फोट के बाद भी घटनास्थल पर लगातार पटाखे फूटते रहे। इससे ये साफ है कि कमरे में पटाखों का भंडारण किया गया था। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी देर शाम जांच करने पहुंचे। विस्फोट की असल वजह पता करने के लिए बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed