फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Deputy CM Brajesh Pathak taken action against Hargaon CHC workers sought explanation and holding their salary

UP News: एक्शन में डिप्टी सीएम, सीएचसी कर्मियों पर गिराई गाज; वेतन रोका... जवाब किया तलब, मुकदमा भी होगा दर्ज

Fri, 08 Nov 2024 06:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 06:31 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हरगांव सीएचसी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उनका वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है। अधीक्षक सहित कर्मियों को वहां से हटाकर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak taken action against Hargaon CHC workers sought explanation and holding their salary
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी संजीदा नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सीतापुर के हरगांव सीएचसी के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। सीएचसी कर्मियों का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही इनको वहां से हटा दिया गया है। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा। 

विज्ञापन

 
मामला सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरगांव के ओटी कक्ष का है। यहां एक महिला का नसबंदी से संबंधित वीडियो सामने आया। इसका डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: पोस्टर-वार में कूदी कांग्रेस, लिखा- '...हम इंडिया गठबंधन के सिपाही मोहब्बत की दुकान खोलेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि केंद्र अधीक्षक डॉ. नीतेश वर्मा को वहां से हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एलिया भेज दिया गया है। एक माह का वेतन रोका गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद का भी एक माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस ने किया था आरक्षण का विरोध, सरदार पटेल के परिवार को सहारा तक न दिया

मुकदमा दर्ज करके की जा रही वैधानिक कार्रवाई

साथ ही स्टाफ नर्स राधा वर्मा, वार्ड आया कल्पना को हरगांव केंद्र से हटा दिया गया है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसमंडा भेजा गया है। साथ ही एक माह का वेतन रोका गया है। इनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। ट्रेनी फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश एवं अतुल अवस्थी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः- Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने नोटबंदी को किया याद, बोले- काले रंग से लिखा जाएगा ये अध्याय

विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी

डिप्टी सीएम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की चार दिन में विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर शासन स्तर से भी दोषियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed