फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Burning of Dashanan's pride

Sultanpur News: दशानन के दंभ का दहन

Mon, 14 Oct 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Burning of Dashanan's pride
शहर में जलाया गया रावण का पुतला
सुल्तानपुर। नाभि में प्रभु श्रीराम का तीर लगते ही रावण का शरीर गिरा तो धरती, समुद्र और गगन कांप उठे। आसमान से देवताओं ने पुष्प वर्षा कर श्रीराम के पराक्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन


शहर के लखनऊ नाका ओवरब्रिज पर रावण के पुतले को जलाया गया तो आतिशबाजी की रोशनी से आसमान जगमग हो गया। लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया। दशहरा मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में विजयदशमी त्योहार शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग एक-दूसरे को पर्व का बधाई संदेश देने लगे। रामलीला मैदान से राम-रावण युद्ध का जुलूस निकला। लखनऊ नाका ओवरब्रिज पर रावण का पुतला दहन के साथ पटाखों व श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। बच्चों में खासा उत्साह रहा। मेला शांतिपूर्ण माहौल में निपटने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। रावण दहन के समय ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, दिनेश चौरसिया, हरिव्रत मिश्र, अंश द्विवेदी समेत कई समाजसेवी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण दहन पर लगे जय श्रीराम के नारे
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। रामलीला में कलाकारों ने शनिवार को राम-रावण युद्ध का मंचन किया। राम के तीर मारते ही रावण की विशालकाय प्रतिमा धू-धू कर जलने लगी। लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। शनिवार रात राम सजीवन राय ने हनुमानजी, अमृत लाल ने लक्ष्मण, विनोद सोनी ने राम व अरविंद तिवारी ने रावण का शानदार अभिनय किया। इसके पहले सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने राम-लक्ष्मण व हनुमानजी की आरती उतारी। संवाद

पुतला दहन देखने को जुटे लोग

कुड़वार (सुल्तानपुर)। विजयादशमी के पर्व पर शनिवार शाम पांच बजे स्थानीय कस्बे में अहंकारी रावण का पुतला जलाया गया। मेले में भारी भीड़ से सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर जाम लग गया। उधर, अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री प्रज्ञा धाम पर जिला संयोजक डॉ. सुधाकर सिंह के नेतृत्व में व्यसन और नशामुक्त अभियान के तहत कुरीतियों, ईर्ष्या, अहंकार, व्यसन आदि को त्याग करने के लिए लोगों ने संकल्प लिया। प्रिंसिपल एसएन उपाध्याय, आयोजक आशीष अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, सुल्तान, प्रेमचंद, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
---------------------------

51 फीट के रावण के पुतले का हुआ दहन

बल्दीराय (सुल्तानपुर)। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व शनिवार को इसौली रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान इसौली गांव के लुद्दुर, अर्जुन वर्मा व रामेश्वर की ओर से बनाए गए 51 फीट रावण के पुतले को आतिशबाजी के साथ दहन किया गया। कमेटी संरक्षक आचार्य सूर्यभान पांडेय ने कहा कि असत्य की राह पर चलने वालों का रावण के समान अंत होता है।
गुड़िया तालाब पर जलाया गया रावण का पुतला
कादीपुर (सुल्तानपुर)। केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति ने कस्बे में राम-रावण युद्ध की भव्य झांकी निकाली। देर शाम गुड़िया तालाब पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी, महामंत्री ललित कसौधन, योगेंद्र प्रताप सिंह, शिवमंगल सिंह, बृजेश बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed