फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   buildings will be recharge under Rainwater Harvesting

रेन वाटर हार्वेस्टिंग के तहत रिचार्ज होगा भवनों का पानी

Wed, 17 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
buildings will be recharge under Rainwater Harvesting
गौरीगंज। केंद्र व प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जल संचयन को लेकर नवागत डीएम गंभीर हैं। डीएम ने जिले के समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों के साथ ही तहसील, ब्लॉक व नगरपालिका/नगर पंचायत में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अवकाश पर गए डीएम प्रशांत शर्मा मंगलवार सुबह सीधा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में पहुंचे।
विज्ञापन

दिवस के बाद डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर जल संचयन के लिए जिले में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू कराने का निर्णय लिया। डीएम ने जिला स्तरीय सभी कार्यालयों, तहसील व ब्लॉक भवन तथा नगर पालिका व नगर पंचायत भवनों को प्रथम चरण में शामिल कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने विभागाध्यक्षों को सरकारी भवनों की छतों से निकलने वाले बरसात के पानी को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत रिचार्ज कराने के लिए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विभागाध्यक्षों के साथ ही डीएम ने इस सिस्टम को लागू कराने के लिए सीडीओ प्रभुनाथ को जिम्मेदारी सौंपी है। सीडीओ ने सभी विभागाध्यक्षों को सहायक अभियंता लघु सिंचाई से समन्वय स्थापित कर तत्काल बरसात के पानी को रिचार्ज करने के लिए कार्य संपादित कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीएम प्रशांत शर्मा ने बताया कि सरकारी भवनों की छत से गिरने वाले बरसात के पानी को पाइप व नाली के जरिए एक टैंक में एकत्र किया जाएगा। इसके बाद इकट्ठा पानी को शुद्ध करने के लिए उसे दूसरे टैंक में गिराया जाएगा, जहां से पानी को शुद्ध कर भूमि की सतह में प्रवेश कराया जाएगा।

पीडी आशुतोष दुबे ने बताया कि सभी सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को तैयार कराने की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को दी गई है। उनकी ओर से सभी विभागाध्यक्षों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed