फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Buildings stood on drains

नालियों व नालों तक पर खड़ी हो गईं इमारतें

Wed, 25 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Buildings stood on drains
सुल्तानपुर। शहर में नालियों एवं नालों तक पर बेरोकटोक निर्माण चल रहा है। कार्रवाई नहीं होने से शहरी क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर इमारतें खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

सूचनाओं पर विनियमित क्षेत्र सिर्फ नोटिस देकर दायित्वों से इतिश्री कर ले रहा है। धराशायी आदेश अमल में नहीं आने से कब्जे जारी हैं। इसकी वजह से नाले, नालियों तक के अस्तित्व पर संकट आ गया है। स्थिति यह है कि गोमती नदी के किनारे तक पर भवन बन गए हैं।
विज्ञापन

शहर में बिना मैप स्वीकृति के भी अंधाधुंध निर्माण जारी है। मैप स्वीकृति के अभाव व मैप के खिलाफ निर्माण कराने के लिए शहर में प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। सामने प्लास्टिक लगाकर पीछे निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अधिकारी जानते हुए भी उस तरफ निगाह नहीं डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बिना मैप की स्वीकृति व नजूल भूमि में निर्माण समेत अन्य आरोपों में विनियमित क्षेत्र ने अभी तक करीब 800 प्रकरणों में नोटिस जारी की है।
अधिकांश जगहों पर नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया। नोटिस जारी करने के बाद विनियमित क्षेत्र ने कार्य रोकने के लिए आगे कोई कार्रवाई नहीं की।
अवैध निर्माण समेत अन्य आरोपों में विनियमित क्षेत्र ने सैकड़ा भर से अधिक के खिलाफ धराशायी नोटिस भी जारी की है। महीनों पूर्व जारी नोटिस पर कार्रवाई आज तक अमल में नहीं आई। इसमें अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं।
शहर में प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर एकदम नाली के मुहाने पर पिलर व दीवार खड़ी करके कई भवन बना लिए गए हैं। नाली के किनारे तक रिहाइशी मकान व दुकान बनने से पानी बहने व सफाई में दिक्कत आने लगी है। बारिश के दिनों में दिक्कत बढ़ जा रही है।

शहर के बढ़ैयावीर मोहल्ले से गुजरे नाले पर कब्जा करके मकान बना लिए गए हैं। इसमें कुछ लोगों का मानचित्र भी अधिकारियों ने मंजूर कर दिया है।
रिहाइशी मकान व दुकान बनने से नाले के अस्तित्व पर संकट आ गया है। कुछ जगहों पर लोगों ने नाले पर पटिया रखकर नाले को गायब कर दिया है।
शहर से होकर बहने वाली गोमती नदी के तट पर भी अतिक्रमण जोरों पर है। दर्जनों जगहों पर गोमती नदी के किनारे तक लोगों ने मकान बना लिए हैं। अभी कुछ जगहों पर निर्माण व प्लाटिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed