{"_id":"6a53f6f88bd27109c003f6a9","slug":"bsp-program-pradesh-adhyach-sultanpur-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-160382-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सांसद चंद्रशेखर आजाद पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सांसद चंद्रशेखर आजाद पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप
Mon, 13 Jul 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
भदैंया के कामतागंज स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। कामतागंज में रविवार को आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सपा, भाजपा और आजाद समाज पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बहुजन समाज के युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। युवाओं को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के पीडीए का अर्थ ''परिवार दल अलायंस'' बताया। कहा कि यह दलितों और पिछड़ों के साथ धोखा है। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने 15 लाख रुपये देने का वादा पूरा न होने की बात कही।
उन्होंने भाजपा और सपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को विजयी बनाकर मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही लंभुआ विधानसभा सीट से शैलेंद्र कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होना था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और शैलेंद्र कुमार सिंह दोपहर करीब तीन बजे मंच पर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा ने की। सम्मेलन को प्रदीप भारती, रवि प्रकाश मौर्य, उदयराज वर्मा, नन्हे सिंह चौहान, मोहम्मद कासिम, सर्वेंद्र अंबेडकर, सुरेश गौतम, दीपक भारती, अली रिजवान राणा, एहसान अली मुन्ना आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन स्थल पर कोतवाली देहात पुलिस और पीएसी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए तैनात रही। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।