फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bsa office

22 वर्षों बाद बीएसए कार्यालय को मिलेगा अपना भवन

Thu, 19 Aug 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
bsa office
सुल्तानपुर। भवन खाली करने के जिला पंचायत के नोटिस के बाद आखिरकार 22 वर्षों बाद बेसिक शिक्षा विभाग को अपना भवन मिलने की उम्मीद पूरी हुई है। वर्ष 1999 में शुरू हुई निर्माण प्रक्रिया को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी, सीडीओ ले नवीन बीएसए कार्यालय का जायजा लिया। डीएम ने कार्यालय को जल्द स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

30 मार्च 1999 को बीएसए कार्यालय बनाने के लिए प्रशासनिक अनुमति मिली थी। साथ ही 24.65 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति शासन ने दी थी। इसके बाद विवेकनगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सामने पड़ी राजकीय इंटर कॉलेज के कृषि फार्म की दो एकड़ भूमि पर बीएसए कार्यालय का निर्माण शुरू हुआ। करीब 22 वर्ष बाद अब भवन निर्माण का कार्य को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। कार्य पूरा होने पर करीब 22 साल बाद बीएसए कार्यालय अपने भवन में शिफ्ट होगा। अभी तक लंबे अरसे से लालडिग्गी स्थित जिला पंचायत के स्वामित्व वाले भवन में किराए पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय संचालित हो रहा था। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, सीडीओ अतुल वत्स ने नवीन बीएसए कार्यालय का जायजा लिया। डीएम ने कार्य को जल्द पूरा कराने व कार्यालय को जल्द शिफ्ट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed