{"_id":"9576c9e482091ea451e9ab4e0eaf7216","slug":"brother-killed-sister-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को गोली से उड़ाया, बहन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को गोली से उड़ाया, बहन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। दवा कराकर घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन पर दो युवकों ने असलहों से फायर झोंक दिया। गोली लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन बाल-बाल बच गई। दिनदहाड़े हत्या की सूचना पाते ही पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कुटीवा शाहगढ़ निवासी बृजेश कुमार उपाध्याय की बेटी अर्चना (22) गुरुवार की सुबह अपने भाई सूरज (18) के साथ बाइक से सुल्तानपुर शहर दवा कराने गई थी। भाई-बहन दोपहर बाद बाइक से घर लौट रहे थे कि रास्ते में दियरा चौराहे के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने चलती बाइक से ही सूरज और अर्चना पर फायर झोंक दिया। गोली सूरज के कनपटी पर लगी और वह बाइक लेकर गिर पड़ा। बाइक के गिरने से अर्चना को मामूली चोट आई, जबकि सूरज की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए सूरज और अर्चना को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जिला अस्पताल में भाई की मौत के बारे में बताते हुए अर्चना ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के कामतागंज निवासी राजेश यादव व एक अन्य ने उन पर फायर किया था। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।