फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Broken social distancing wall as soon as the court starts

दीवानी न्यायालय का संचालन शुरू होते ही टूटी सोशल डिस्टेंसिंग की दीवार

Fri, 08 May 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Broken social distancing wall as soon as the court starts
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन से बंद हुआ दीवानी न्यायालय शुक्रवार को खुल गया। हाईकोर्ट के निर्देश पर शर्तों के साथ लंबित व नए जमानत व अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्रों की सुनवाई प्रभारी जिला जज/एडीजे प्रथम उत्कर्ष चतुर्वेदी व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने ई-वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से की।
विज्ञापन

एडीजे द्वितीय, सीजेएम, एसीजेएम प्रथम व पंचम समेत कई अन्य अदालतों में जनरल डेट लगाई गई। काफी दिनों बाद दीवानी न्यायालय खुलते ही सोशल डिस्टेंसिंग की दीवार टूट गई। सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं होने से काफी संख्या में वकीलों ने कोर्ट परिसर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर शुक्रवार को लंबित व नए जमानत और अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के लिए दीवानी न्यायालय खुल गया। थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट से वकीलों व कर्मचारियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला जज/एडीजे प्रथम उत्कर्ष चतुर्वेदी ने सुुबह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कई नए जमानत प्रार्थनापत्र और लिखित बहस ई-मेल के माध्यम से अदालत में दाखिल की गई। एफटीसी बिल्डिंग में स्थापित ई-वर्चुअल कोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्रों व अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्रों की सुनवाई प्रभारी जिला जज/एडीजे प्रथम उत्कर्ष चतुर्वेदी एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों की ओर से की गई।
उधर, अदालत खुलने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में अधिवक्ता दीवानी न्यायालय पहुंच गए। मुख्य गेट के अलावा अन्य गेटों से भी वकीलों ने कोर्ट परिसर में प्रवेश किया। अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं होने से पहले ही दिन सोशल डिस्टेंसिंग की दीवार टूट गई। अदालत कक्ष के बाहर लगाई गई जनरल डेट नोट करने के लिए वकीलों की भीड़ लगी रही।
दीवानी न्यायालय में शुक्रवार से जिला जज समेत 10 अदालतों में मुकदमों की सुनवाई की गई। प्रभारी जिला जज/एडीजे प्रथम उत्कर्ष चतुर्वेदी, एससी/एसटी एक्ट, ईसी एक्ट, पॉक्सो एक्ट की तीन कोर्ट, एफटीसी प्रथम की अदालत में सत्र न्यायालय से संबंधित मामलों की सुनवाई करने की व्यवस्था की गई है। सीजेएम हरीश कुमार व एसीजेएम प्रथम शशि कुमार की कोर्ट में मजिस्ट्रेट कोर्ट से संबंधित केस की सुनवाई की जाएगी।

दीवानी न्यायालय खुलने के बाद शुक्रवार को चौराहे पर लोगों की भीड़ पहुंच गई। इसमें अधिवक्ता, कर्मचारी व वादकारी शामिल रहे। दीवानी न्यायालय चौराहे के आस पास कोई भी दुकान नहीं खुली। इससे लोगों को चाय, पानी के जिलए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed