फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Broke the brother of the warranty and beaten with the lease

वारंटी के भाई को हवालात में डालकर पट्टे से पीटा

Tue, 12 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Broke the brother of the warranty and beaten with the lease
सुल्तानपुर। फैमिली कोर्ट से गुजारा भत्ता नहीं देने पर जारी हुए वारंट को लेकर दरोगा का पारा इस कदर चढ़ा कि उसने वारंटी के बजाय उसके भाई को लॉकअप में डालकर पट्टे से पीटा। दरोगा की पिटाई से युवक को चोटें आई हैं। हालांकि दरोगा ने युवक की पिटाई से इंकार किया है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के अग्निहोत्रीपुर (बरासिन) गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव की शादी इसी थाना क्षेत्र के सिधई भगत गांव निवासी शोभनाथ की पुत्री राजपती से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

राजपती ने फैमिली कोर्ट में गुजारा भत्ता दिए जाने का मुकदमा दायर किया है। कोर्ट ने जितेंद्र कुमार को पत्नी को दो लाख 40 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश का जितेंद्र ने पालन नहीं किया तो कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए उसके खिलाफ वारंट जारी किया है। जितेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए वलीपुर चौकी इंचार्ज ऋषिकेश राय पुलिस टीम के साथ उसके घर पहुंचे तो वह नहीं मिला।
ग्रामीणों की सूचना के बाद चौकी इंचार्ज क्षेत्र के पूरे सीताराम का पुरवा गांव में रह रहे जितेंद्र के भाई राजितराम को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचे। राजितराम के अनुसार दरोगा ने उसे लॉकअप में डालकर पट्टे से पीटा। दरोगा की पिटाई से राजितराम को चोटें आई हैं।

बल्दीराय थाने के वलीपुर चौकी इंचार्ज ऋषिकेश राय ने बताया कि जितेंद्र पर वारंट जारी है। उसे गिरफ्तार करने के लिए राजितराम को हिरासत में लेकर इसलिए पूछताछ की गई कि वह उसका भाई है। उसे पता होगा कि वह कहां है। राजितराम की पिटाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed