{"_id":"6aa6ea09ec52c84f810306da","slug":"bridge-sultanpur-devlopment-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-164915-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नरसिंहपुर में मझुई नदी पर 3.60 करोड़ से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नरसिंहपुर में मझुई नदी पर 3.60 करोड़ से बनेगा पुल
Sun, 13 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर। क्षेत्र के नरसिंहपुर के पास मझुई नदी पर पुल निर्माण के लिए सरकार ने 3.60 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को अंबेडकरनगर आने-जाने में काफी सुविधा होगी और दूरी भी कम हो जाएगी।
क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने बताया कि नरसिंहपुर के अलावा अखंडनगर के नगरी में भी पुल स्वीकृत हुआ है। दोनों पुलों के निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। नरसिंहपुर में मझुई नदी पर पुल बनने से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या दूर होने की उम्मीद है। गोरई निवासी परमेश्वर, पहाड़पुर-बस्तीपुर निवासी दयाराम, रामनयन, लालबहादुर निषाद तथा नरसिंहपुर निवासी अयूब खां, मीर साहब और सूर्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि पुल बनने से आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।