फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bricks and stones pelted from two sides, old woman died, 17 injured

Sultanpur News: दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, वृद्धा की मौत, 17 जख्मी

Sun, 16 Mar 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 16 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones pelted from two sides, old woman died, 17 injured
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। शाहपुर गांव में शुक्रवार शाम हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। दो पक्षों में हुई मारपीट में एक बुजुर्ग महिला की जिला अस्पताल, अंबेडकर नगर में मौत हो गई। जबकि, 17 घायलों का सीएचसी में उपचार हुआ।
विज्ञापन

गांव की सुनरा देवी (70) के साथ कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। सुनरा ने उन्हें मना किया। इसी बात पर निषाद और दलित परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। मारपीट में सुनरा देवी, राम उजागिर, राम चंदर, अवधेश, शिवम, शुभम, पंकज, राहुल, सरवन, पुनीता, सिकंदर, महिमा, गरिमा, माया घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से कृष्ण कुमार, फूलचंद, लल्लू, पवन कुमार को चोटें आईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया, जहां सुनरा देवी की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। इसी दौरान रात में ही किसी ने हरिवंश का छप्पर फूंक दिया। इसके बाद तनाव और बढ़ गया। रात में ही एएसपी अखंड प्रताप सिंह, सीओ विनय गौतम पांच थाने की पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि सिकंदर की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पिटाई, चार के खिलाफ केस
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। ग्राम बेथरा में शुक्रवार शाम बुधिराम गौतम व बड़ाऊ वर्मा होली खेल कर घर लौट रहे थे। तभी कुमार सोनकर के घर पर बैठे शैलेंद्र पांडेय, अमन, आदित्य पांडेय, मोहित सोनकर ने बुधिराम गौतम की पिटाई कर दी। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed