{"_id":"69d54399a5c958c5930353fe","slug":"branches-were-cut-after-the-power-supply-was-cut-off-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-153589-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली आपूर्ति बंद कर काटी गईं डालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली आपूर्ति बंद कर काटी गईं डालियां
Tue, 07 Apr 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर में एचटी लाइन के बगल पेड़ की डाल काटता बिजली मजदूर।
दुबेपुर। बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र के सभी फीडरों की हाईटेंशन लाइनों पर इन दिनों रखरखाव व मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कांशीराम व नारायणपुर फीडरों से जुड़े कुछ इलाकों में एचटी लाइन के आसपास मौजूद पेड़ों की डालियों के काटने का काम किया गया।
इसके कारण सुबह 10:30 से दोपहर लगभग दो बजे तक दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय, महायतपुर, पूरे मितई, पूरे मेड़ई, बहलोलपुर, दिखौली गांवों और लक्ष्मणपुर, नारायणपुर व दुर्गापुर समेत अन्य कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति तकरीबन तीन घंटे तक बंद रही। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व निर्धारित समय-सीमा के भीतर रखरखाव कार्य पूरा कर दोपहर दो बजे कांशीराम व नारायणपुर फीडरों का संचालन सामान्य कर दिया गया।
उधर, पारेषण उपकेंद्र पयागीपुर के स्विच यार्ड में मरम्मत के चलते मंगलवार को शहर का डाकखाना उपकेंद्र बंद रहा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति बंद होने से पुलिस लाइन, करौंदिया, निरालानगर, विवेकनगर, डाकखाना चौराहा, बस अड्डा, सिविल लाइन मोहल्लों में एक घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही। अवर अभियंता कृष्ण चंद्र कुशवाहा ने बताया कि पारेषण उपकेंद्र से आपूर्ति मिलते ही बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
फसलों को आग से बचाने के लिए बंद की बिजली
खेतों में खड़ी गेहूं व अन्य तैयार फसलों को आग से बचाने के लिए पकड़ी उपकेंद्र से जुड़े उतुरी, भाईं, साउथ व बालमपुर फीडरों की बिजली आपूर्ति मंगलवार को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बंद रही। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार का कहना है कि इन दिनों दोपहर के समय तेज हवा चलने के दौरान बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है, जिससे उठने वाली चिंगारी से गेहूं व अन्य सूखी फसलों में आग लगने की आशंका बनी रहती है। लिहाजा दोपहर में कुछ घंटों के लिए एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है।