{"_id":"614f61598ebc3e054d6928a1","slug":"book-released-sultanpur-news-lko5972524133","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हमारे जगदेव राम’ पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हमारे जगदेव राम’ पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के बढ़ैयावीर स्थित एक हॉस्पिटल में शनिवार को जगदेव राम उरांव के जीवन चरित्र पर आधारित चित्रमय पुस्तिका ‘हमारे जगदेव राम’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जगदेव राम के बारे में अपनी बात रखी।
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान की ओर से जगदेव राम उरांव के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया। मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री सुरेंद्र ने कहा कि अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर देना आसान नहीं है। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम ऐसे ही विरले व्यक्ति थे। विभाग संगठन मंत्री ने कहा कि मुझे जगदेव राम के मार्गदर्शन का लाभ मिला था और जनजाति समाज के संदर्भ में उनसे हमेशा चर्चा होती थी। उन्होंने अपना जीवन पूरी तरह जनजाति समुदाय के हितों के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया था। कार्यक्रम को प्रांतीय नगरीय कार्य प्रमुख नरोत्तमदास कनोडिया, जिला मंत्री राजेश कुमार द्विवेदी, जिला कार्यसमिति सदस्य आशीष कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, शिवकुमार त्रिपाठी, डॉ. एएन सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।