{"_id":"698cc72aa018aa74c802fa76","slug":"bomb-thrown-at-village-heads-house-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-150071-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ग्राम प्रधान के घर पर फेंका बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ग्राम प्रधान के घर पर फेंका बम
Wed, 11 Feb 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
लोहरामऊ स्थित प्रधान अनिल मिश्र के यहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए सुतली बम फेंकने वाले आर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। लोहरामऊ में मंगलवार रात जुड़ारा ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल मिश्र के आवास पर बम से हमला कर दिया गया। हाईवे किनारे स्थित मकान के मुख्य गेट पर हुए तेज धमाके से धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने पूर्व प्रधान के पुत्र सहित दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
ग्राम प्रधान अनिल मिश्र लोहरामऊ में मकान बनाकर रहते हैं। रात करीब 12 बजे अज्ञात युवकों ने घर के मुख्य गेट के बाहर बम फेंक दिया। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
प्रधान ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधान विनोद मिश्र के पुत्र अनमोल मिश्र निवासी कपिसापुर जुड़ारा व राज मिश्र निवासी दुर्गापुर सहित चार अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक युवक बम फेंकते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि उसके साथ दो अन्य युवक भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व और वर्तमान प्रधान के बीच लंबे समय से चुनावी रंजिश चली आ रही है। इससे पहले आठ और 11 जनवरी को भी ईंट-पत्थर से हमले की शिकायत की गई थी। देहात कोतवाल धर्मवीर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान विनोद मिश्र के पुत्र अनमोल व राज मिश्रा निवासी दुर्गापुर और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में बेखौफ बम फेंकता दिखा युवक
सीसीटीवी फुटेज में बेखौफ युवक बम फेंकता हुआ दिख रहा है। बम सुतली बम था या किसी अन्य प्रकार का, यह जांच का विषय है, लेकिन युवक की हरकत बड़ी वारदात की तरफ इशारा करते हैं। फुटेज में उसके पीछे दो अन्य युवक भी उसका साथ देते हुए नजर आ रहे हैं।