फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Body of newlywed woman found hanging

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Fri, 03 Apr 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 03 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Body of newlywed woman found hanging
मोतिगरपुर। बेलहरी गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक नवविवाहिता काजल गुप्ता (23) का शव कमरे में छत के हुक से फंदे से लटकता मिला। घटना के समय घर में ससुर राधेश्याम, सास माधुरी व दो नाबालिग देवर मौजूद थे। काजल के पति अभिषेक गुजरात के सूरत शहर में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

काजल का मायका जौनपुर जिले के रामपुर के गोपालापुर गांव में है। उनकी शादी 29 नवंबर 2025 को हुई थी, जबकि गौना मार्च 2026 में हुआ था। पुलिस ने शुक्रवार को पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed