{"_id":"6afab2827d3e48e00b04108d","slug":"body-of-missing-19-year-old-man-was-found-in-hut-in-sultanpur-case-of-murder-suspected-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: झोपड़ी में मिला लापता 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: झोपड़ी में मिला लापता 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका; पुलिस कर रही जांच
Mon, 16 Nov 2026 01:10 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:10 PM IST
सार
सुल्तानपुर में लापता 19 वर्षीय युवक का शव एक झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही सीओ और थाना प्रभारी ने पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार सुबह झोपड़ी के अंदर 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक रविवार देर रात से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी घर से करीब 200 मीटर दूर सामुदायिक शौचालय के पास झोपड़ी में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना चांदा क्षेत्र के घूरीपुर गांव की है। मृतक की पहचान गांव निवासी अमन गौतम (19) पुत्र रामचरन के रूप में हुई है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर और चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, अमन रविवार रात करीब 11 बजे घर से लापता हो गया था। देर तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह तलाश करते हुए परिजन सामुदायिक शौचालय के पास पहुंचे तो झोपड़ी में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। अमन दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता रामचरन और बड़ा भाई अभिषेक मुंबई में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर से मां जानकी और बहन लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ ऋतिक कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
