{"_id":"666b4bd6c9d6fb9ee00dcd92","slug":"blood-donation-will-be-done-in-the-blood-bank-today-on-world-blood-donor-day-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-114616-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आज विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बैंक में होगा रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आज विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बैंक में होगा रक्तदान
Fri, 14 Jun 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान किया जाएगा। इस दौरान ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान के क्षेत्र में योगदान करने वाले महादानियों को सम्मानित किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि रक्तदान सुरक्षित प्रक्रिया है। 18 से 60 साल के स्वस्थ व्यक्ति जिनका वजन 50 किग्रा. है। वह हर तीन महीने में रक्तदान कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर मेडिकल कॉलेज में संस्थाओं के सम्मान व रक्तदान शिविर के साथ रक्तदाताओं का शपथ कार्यक्रम होगा। उधर, रक्तदान के क्षेत्र में कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से युवा सम्मान से सम्मानित समाजसेवी अभिषेक सिंह ने युवाओं से विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करने की अपील की है। अभिषेक स्वयं 37 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा दान कोई नहीं है। रक्तदान करने के लिए युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभानी चाहिए।