{"_id":"58f0fd8b4f1c1bbc7fcf8403","slug":"blood-donation-camp-on-ambedkar-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर जयंती पर निकाली झांकी, किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर जयंती पर निकाली झांकी, किया रक्तदान
Amarujala Bureau
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब को याद किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को जिले भर में गोष्ठियां हुईं व झांकियां निकाली गईं। द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बहुजन समाज सुधार समिति समेत अन्य संगठनों ने शहर व कस्बाई क्षेत्रों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। पदाधिकारियों ने उनके जीवन से सीख लेने का संकल्प लिया। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया तत्वावधान में शहर के राजीव गांधी पार्क में सुबह जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश गौतम ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष बीआर बौद्ध ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की समता मूलक समाज की स्थापना में मध्यम वर्ग का सहयोग नहीं मिलने से एक वर्ग उपेक्षित हो गया है।
विज्ञापन
संगठनों की तरफ से जगह-जगह शर्बत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शहर में अंबेडकर की झांकी निकाली। ग्रामीण अंचलों से आई झांकियों ने भी बैंडबाजे के साथ पूरे शहर में भ्रमण किया। झांकी में शामिल लोगों की प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह शर्बत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अंबेडकर जयंती पर केएनआईटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। करीब 100 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 126वीं जयंती पर तिकोनिया पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
जिला संयोजक सौरभेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब जीवन भर सामाजिक समरसता कायम रखने के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर आशुतोष तिवारी, प्रथम त्रिपाठी, सत्यम सिंह, अविनाश सिंह, सर्वोदय सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। बहुजन समाज सुधार समिति ने डॉ. अंबेकर जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि पूर्व इंस्पेक्टर डीवी सिंह ने सर्वश्रेष्ठ झांकी को पुरस्कृत किया। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष छोटेलाल भीम ने सभी झांकियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश की संसद और न्याय पालिकाएं व्यवस्थित हैं।