{"_id":"6665fe9e77dea756450c8214","slug":"bjp-workers-burst-shells-and-firecrackers-as-soon-as-narendra-modi-took-oath-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-114486-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नरेंद्र मोदी के शपथ लेते ही भाजपाइयों ने दागे गोले-पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नरेंद्र मोदी के शपथ लेते ही भाजपाइयों ने दागे गोले-पटाखे
Mon, 10 Jun 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ नरेंद्र मोदी के लेते ही भाजपाई खुशी से उछल पड़े। भाजपाइयों ने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गोेले-पटाखे दागे।
कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौराहों सब्जी मंडी, पंचरास्ता पर गोले-पटाखे दागे। नगर पार्टी कार्यालय के पास एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां जताई गईं। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के नारे लगाए। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही देश को विश्व गुरु बनाने की शुरुआत कर दी है।
इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, सभासद दिनेश चौरसिया, सभासद अरविंद यादव, डॉ. आरसी पांडेय, अफजल अंसारी, सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे। दोस्तपुर में भी पीएम मोदी के शपथ लेतेे ही प्रिंस जायसवाल, संजय गुप्ता समेत अन्य भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशियां जताईं।