फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP won 11 seats among 14 in sultanpur

ब्लॉक प्रमुख की 14 सीटों में 11 पर भाजपा का कब्जा

Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP won 11 seats among 14 in sultanpur
सुल्तानपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने जिले की 14 में से 11 सीटों पर कब्जा कर लिया है। एक-एस सीट भाजपा के बागी, सपा व निर्दल के हिस्से में गई है। शनिवार को छह ब्लॉकों हुए मतदान के बाद गणना में भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

इसमें एक बागी व एक सीट सपा के हिस्से में गई है। मतदान के दौरान लंभुआ में भाजपाइयों ने उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपाइयों को हटाकर सड़क खाली कराई। कुड़वार में भाजपा नेता की पुलिस से बातचीत हो गई। मतदान को देखते हुए ब्लॉकों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। प्रेक्षक, डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए शनिवार को पीपीकमैचा, लंभुआ, दूबेपुर, कुड़वार, जयसिंहपुर व बल्दीराय में वोटिंग सुबह 11 बजे से शुरू हुई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। शुरुआती दौर में सभी केंद्रों पर मतदान धीमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के आसपास तकरीबन सभी मतदान केंद्रों पर इकट्ठे बीडीसी सदस्य पहुंचने लगे। इस बीच लंभुआ में बीडीसी के कुछ सदस्यों के पहुंचते ही भाजपाइयों व पार्टी समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।
कुड़वार में विधायक के प्रवेश की कोशिश का भाजपाइयों ने विरोध किया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों जगहों पर हस्तक्षेप करते हुए प्रकरण शांत कराया। करीब ढाई बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर तकरीबन वोटिंग समाप्त हुई।
जयसिंहपुर में 100 में 99, कुड़वार में 102 में 94, दूबेपुर में 122 व लंभुआ में 79 व बल्दीराय में 91 के सापेक्ष सभी ने मतदान किया। प्रतापपुरकमैचा में 65 में 62 ने मतदान किया। सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशियों की देखरेख में मतपेटिकाओं को सील कर दिया।
तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। करीब आधे घंटे की गणना के बाद ही नतीजे आने शुरू हो गए। जयसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी राहुलचंद्रशेखर शुक्ल ने 79 मत पाकर बड़े अंतर से चुुनाव जीत लिया। दूसरे स्थान पर 12 वोट के साथ अर्चना मिश्रा व तीसरे स्थान पर एक वोट के साथ संदीप मिश्र रहे। सात मत अवैध पाया गया।
लंभुआ में भाजपा के बागी प्रत्याशी कुंवर बहादुर सिंह उर्फ पप्पू ढेलहा ने 48 वोट पाकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ऊर्मिला सिंह को 18 मतों के अंतर से पीछे छोड़ा। ऊर्मिला को 30 व एक मत अवैध पाया गया। बल्दीराय में भाजपा प्रत्याशी शिवकुमार सिंह ने 70 मत के पाकर चुनाव जीत लिया।
चुनाव में एक मत अवैध व भाजपा की बागी दया सिंह को 20 वोट मिले। कुड़वार में 64 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी मनफूल सिंह ने चुनाव जीता। सपा की सोना बीबी को 29 वोट मिले, एक मत अवैध रहा। दूबेपुर में सपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहू शिल्पा सिंह ने 76 मत पाकर विजयी हुई हैं। भाजपा प्रत्याशी शहनूर फातिमा को 45 मत मिले।
एक मत अवैध घोषित किया गया। प्रतापपुर कमैचा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुषमा जायसवाल ने 58 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी शोभा यादव को चार व एक मत अमान्य घोषित किया गया। गणना के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने जीत की घोषणा की।
निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता की ओर से प्रमाण पत्र वितरित कराया गया। शनिवार को छह विकास खंडों में हुए चुनाव में चार में भाजपा, एक में भाजपा के बागी व एक ब्लॉक में सपा प्रत्याशी ने अपनी जीत दर्ज की।
लंभुआ में भाजपाइयों ने मचाया उत्पात, पुलिस ने भगाया
ब्लॉक प्रमुख चुुनाव के दौरान शनिवार को भाजपाई व पार्टी समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने सड़क पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए भाजपाइयों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मतदान के लिए अंदर जाने से रोकने लगे। सूचना पर भाजपा के बागी प्रत्याशी कुंवर बहादुर सिंह के समर्थकों से उनकी नोकझोंक शुरू हो गई।
जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम वंदना पांडेय के साथ पुलिस ने उत्पात मचा रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों हटाना शुरू किया। सूचना पर डीएम रवीश गुप्ता व एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस लगाकर शांतिपूर्ण मतदान शुरू कराया।

कुड़वार में इसौली सपा विधायक अबरार अहमद के मतदान केंद्र के अंदर जाने की कोशिश पर भाजपाइयों ने विरोध शुरू कर दिया। मामले में भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र की सीओ व एसओ से बातचीत हो गई। पुलिस ने विधायक को प्रवेश से रोकते हुए मामले को शांत कराया। अन्य विकास खंडों पर तकरीबन शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गेट पर बीडीसी सदस्यों के परिचय पत्र को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed