{"_id":"5888d9584f1c1b5c02cf5eff","slug":"bjp-members-gave-mass-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"131 भाजपाइयों ने भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
131 भाजपाइयों ने भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदर्शन
Amarujala Bureau
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की सूची जारी होने के बाद गौरीगंज में शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को पार्टी प्रत्याशी के विरोध में भाजपा के 131 पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय को सामूहिक इस्तीफा भेज दिया। इन पदाधिकारियों में चार जिला स्तरीय, शेष मंडल और बूथ स्तर के हैं। गुस्साए भाजपाइयों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने बड़े नेताओं पर पार्टी को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गौरीगंज में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन थमने करा नाम नहीं ले रहा है। घोषणा के पहले दिन कार्यकर्ता मुसाफिरखाना, दूसरे दिन जामों व तीसरे दिन जिला मुख्यालय पर सड़क पर उतर आए। शहर स्थित एक होटल में जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह की अगुवाई में एकत्र कार्यकर्ताओं ने बैठक कर गौरीगंज विधानसभा सीट पर टिकट वितरण में पार्टी के मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मौजूद पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व उम्मीदवार बनाए गए जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया। इसके बाद कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय का पुतला लेकर सड़क पर उतर पड़े। कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण करते हुए सैंठा चौराहे पर पुतला फूंका।
विज्ञापन
इस्तीफा देने वालों में जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरीगंज संजय सिंह, नगर अध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष जामों कृष्ण प्रताप सिंह सहित कुल 131 मंडल व बूथ पदाधिकारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी भेज दिया।