{"_id":"68321e0458334ebddb03908b","slug":"bike-riding-youth-dies-after-colliding-with-vehicle-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-133635-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 25 May 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 25 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर( सुल्तानपुर)। अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाने के कुटियवा निवासी हनुमान प्रसाद का पुत्र अरविंद कुमार (21) शुक्रवार को अपने नाना के घर सरैया गांव आया था। रात करीब 10 बजे सरैया गांव से अरविंद बाइक से घर जाने के लिए निकला था।
रास्ते में बालचंद पट्टी गांव के पास अरविंद अज्ञात वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से उसे सीएचसी, दोस्तपुर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हनुमान प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)