{"_id":"67bf607421fe7692c001c434","slug":"bike-riding-uncle-dies-after-being-hit-by-truck-nephew-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-127911-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल
Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। अंबेडकरनगर जिले के गुुवाएं मालीपुर निवासी रामधारी यादव (35) बुधवार की देर शाम अपने भांजे अवधेश (33) पुत्र जियालाल निवासी भियांव, अंबेडकरनगर के साथ जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र से बाइक से लौट रहे थे। दोनों जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई गांव के पास पहुंचे थे। तभी उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामधारी की मौके पर मौत हो गई। अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
अवधेश को अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल, अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। बाइक कौन चला रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।