फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike riding student dies due to collision with e-rickshaw

Sultanpur News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Wed, 07 Feb 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bike riding student dies due to collision with e-rickshaw
कूरेभार (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के सेमरी रोड पर मंंगलवार शाम ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार एमटेक का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी कूरेभार से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बा क्षेत्र निवासी समर यजदानी उर्फ मोनू (24) लखनऊ से एमटेक की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिनों पहले ही वह घर आया था। मंंगलवार शाम वह बाइक से सेमरी की ओर से घर आ रहा था। कस्बा क्षेत्र के निकट पहुंचते ही उसे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में समर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही समर ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समर ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक और कमर दो जुड़वा भाई थे। कमर की चार बहने हैं। प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक का शव लेकर उसके परिजन अपने मूल निवास कुशीनगर चले गए। हादसे से परिवार के लोग सदमे में हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed