{"_id":"61267d658ebc3e79fa1ac75a","slug":"bike-rider-was-hit-by-truck-three-injured-including-father-and-son-sultanpur-news-lko592719798","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अयोध्या जिले के चौरे बाजार निवासी कौशल (50) अपनी बेटी श्रेयल की दवा कराने के लिए बुधवार की सुबह पुत्र मनोज (24) के साथ बाइक पर बैठकर जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में जमोली चेकपोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल तीनों को सीएचसी कूरेभार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दुर्घटना में घायल महिला की मौत
गोसाईंगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव के समीप मंगलवार की शाम ट्रक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार ज्ञानती पाल पत्नी पप्पू पाल निवासी बनघुसरा थाना हैदरगंज जिला अयोध्या अपने मायके गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के गड़ौली छोटी तिवारी का पुरवा गांव निवासी राम नयन पाल के यहां आई थी। मंगलवार की शाम ज्ञानती गांव की महिलाओं के साथ घूमने निकली थी। तभी उसे ट्रक ने टक्कर मार दी थी।