{"_id":"5e91e28b8ebc3e71195f98f5","slug":"bike-collides-with-electric-pole-youth-dies-sultanpur-news-lko517315770","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाजार से घर का सामान खरीदकर घर लौट रहे एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे भगवती तिवारी मजरे हेमनापुर निवासी मनोज कुमार तिवारी (33) पुत्र जुगुल किशोर तिवारी शुक्रवार की शाम बाइक से महमूदपुर बाजार घर का जरूरी सामान खरीदने गया था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे मनोज बाजार से घर लौट रहा था।
रास्ते में एक पेट्रोल पंप के पास अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में मनोज को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वलीपुर चौकी इंचार्ज विकास सिंह को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने एंबुलेंस से मनोज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनोज की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनोज ने हेलमेट पहना था।