फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bhole's Jalabhishek and good wishes

Sultanpur News: भोले का जलाभिषेक कर की मंगलकामना

Tue, 06 Aug 2024 04:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 06 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Bhole's Jalabhishek and good wishes
सुल्तानपुर। सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों व घरों में शाम तक रुद्राभिषेक का आयोजन चलता रहा। शहर के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं का सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिव मंंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन



शहर के विवेकनगर के शिवधाम मंदिर में सुबह से ही रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरु हो गया। मंदिर में कई श्रद्धालुओं को एकत्र करके सामूहिक रुद्राभिषेक करवाया गया। पं. दिनेश तिवारी ने पूजा करवाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। एजुकेशन काॅलोनी में योगेंद्र ने पंडित से रुद्राभिषेक करवाया। इसके साथ ही शहर के बैजूसाव मंदिर पर पंडित बृजेश शास्त्री ने सामूहिक रुद्राभिषेक कराया। शहर के मंदिरों में सुबह से भगवान शिव का श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। पूजा-अर्चना से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने घरों में रुद्राभिषेक का आयोजन किया। सोमवार के दिन पंडितों की कमी की वजह से घरों में शाम तक रुद्राभिषेक का आयोजन चलता रहा। सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। भगवान शिव की पूजा अर्चना कर लोगों ने मन्नतें मांगी। पं. आयुष तिवारी ने बताया कि पांच सोमवार व्रत रखने से लोगों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वैदिक मंत्रों के बीच किया रुद्राभिषेक

करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। विकासखंड क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में अजय प्रताप उपाध्याय की अगुवाई में सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पं. सत्यम उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवभक्तों ने मिट्टी के बने शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र, जल चढ़ाकर रुद्राभिषेक किया। भक्तों ने शंखनाद के बीच बम बम भोले का जयकारा लगाया। रुद्राभिषेक के बाद वेदपाठी ब्राह्मणों के संचालन में हवन में भक्तों ने आहुतियां डालीं। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा में सुरेंद्र उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, प्रिंस, राहुल, चंदन ,प्रियम, अभिषेक, शिवा उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय, नीरज पाठक, राजेंद्र मिश्रा शामिल रहे।





पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों का लगा तांता
सूरापुर (सुल्तानपुर)। पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को प्राचीन वीर शैव तंत्र साधना सिद्धपीठ पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर में सुबह से शिवभक्तों का तांता लगा रहा। कतार में लगकर मधू बरनवाल, निशी बरनवाल, सुधीर बरनवाल, शिल्पा अग्रहरि, सुरेश गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, पवन सोनी, अभिषेक मोदनवाल, प्रदीप अग्रहरि, नेहा अग्रहरि,जगदीश गुप्ता, नितिन सिंह, अंकुश पाठक ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर दूध, दही, बेल पत्र, पान, सुपारी, धतुर, मदार अबीर, जल चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हुए मन वांछित फल प्राप्ति की कामना की। जलाभिषेक करने वालों में महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक रही। मंदिर के पुजारी सानू पाठक व व्यवस्था प्रमुख सुरेश गुप्ता ने बताया कि सावन में प्रत्येक सोमवार को पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में पंचमुखी महादेव के विभिन्न स्वरूपों का शृंगार कर दिव्य महाआरती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed