फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bharat Darshan special train will provide darshan of seven Jyotirlingas

सात ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कराएगी भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन

Sun, 27 Jun 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bharat Darshan special train will provide darshan of seven Jyotirlingas
सुल्तानपुर। भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 अगस्त से होगा। आईआरसीटीसी की ओर से संचालित इस ट्रेन में श्रद्धालुओं को 13 दिन की यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर, सोमनाथ समेत सात ज्योर्तिलिंगों के दर्शन करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से संचालित होने वाली इस ट्रेन का ठहराव देवरिया, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर व झांसी रेलवे स्टेशनों पर होगा।
कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पर्यटन व धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में आईआरसीटीसी की ओर से भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 अगस्त से किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। सात ज्योर्तिलिंग भारत दर्शन ट्रेन की यात्रा कुल 13 दिनों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत दर्शन ट्रेन सात सितंबर को वापस लौटेगी। ट्रेन में यात्रा करने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी रेलवे स्टेेशनों से मिलेगी। भारत दर्शन ट्रेन सात ज्योर्तिलिंग के साथ ही द्वारिका और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन भी कराएगी।
पहले यह ट्रेन उज्जैन जाएगी, वहां ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन होंगे। इसके बाद ट्रेन केवड़िया पहुंचेगी। वहां स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की सैर कराई जाएगी। ट्रेन का पड़ाव अहमदाबाद में होगा।
वहां साबरमती आश्रम की सैर के बाद ट्रेन द्वारिका के लिए रवाना होगी। द्वारिकाधीश व सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद ट्रेन पुणे पहुंचेगी। वहां घृणेश्वर और फिर नासिक में त्रयंबकेश्वर व औरंगाबाद में भीमाशंकर ज्योर्तिलगिं के दर्शन भी यात्रियों को कराए जाएंगे।
स्लीपर बोगियों वाली इस ट्रेन में आईआरसीटीसी तीनों समय के शाकाहारी भोजन, धर्मशाला में ठहरने व बसों से स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था कराएगा। यात्रा के पैकेज का शुल्क प्रति यात्री 12,285 रुपये तय किया गया है। स्पेशल ट्रेन के संचालन से जिलेवासियों को भी सात ज्योर्तिलिंगों के दर्शन की सुविधा मिलेगी।
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के पर्यटन प्रबंधक आनंद सरोज पांडेय ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 अगस्त को गोरखपुर से होगा। ट्रेन के संचालन की समय सारिणी भी जल्द ही ठहराव वाले रेलवे स्टेशनों को भेज दी जाएगी।

ट्रेन से यात्रा करने के लिए लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed