{"_id":"6740e19576df36e7690b1054","slug":"bhadaiya-became-overall-champion-in-council-sports-competition-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-122700-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परिषदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भदैंया बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परिषदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भदैंया बना ओवरऑल चैंपियन
Sat, 23 Nov 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में दम दिखातीं बालिकाएं।
सुल्तानपुर। जिला स्तरीय परिषदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भदैंया को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। धनपतगंज को दूसरा और जयसिंहपुर को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बतौर मुख्य अतिथि एडी बेसिक अयोध्या मंडल कौस्तुभ सिंह और बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
एमजीएस खेल मैदान में चल रहे दो दिवसीय परिषदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। जूनियर संवर्ग 100 मीटर बालक में बल्दीराय के अरमान, 200 मीटर में लंभुआ के अनुपम यादव अव्वल रहे। वहीं, 400 मीटर में कूरेभार के शिवम्, 600 मीटर में भदैंया के साहिल को पहला स्थान मिला।
गोला और चक्का फेंक में कूरेभार विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में दूबेपुर प्रथम स्थान पर रहा। जूनियर बालिका संवर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में पीपी कमैचा की आंचल अव्वल रहीं। 400 व 600 मीटर में कुड़वार की अनुश्री मिश्रा प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
चक्का फेंक में कुड़वार की खुशबू यादव पहले स्थान पर रहीं। जिमनाॅस्टिक में भदैंया, जूडो और कुश्ती के विभिन्न संवर्ग में धनपतगंज को प्रथम स्थान मिला। इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, लेखाधिकारी अमित मोहन मिश्रा, प्रमेंद्र विक्रम सिंह, मालती सिंह, राहुल तिवारी, श्रद्धा सिंह, अनुपम शुक्ल, आशुतोष, मुनेंद्र मिश्रा, अकबाल खां, केके सिंह, पंकज सिंह, विनोद सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।