फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Best Girl Award for Anshika Soni

अंशिका सोनी को सर्वश्रेष्ठ बालिका सम्मान

Wed, 30 Mar 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Best Girl Award for Anshika Soni
सुल्तानपुर। शहर के शाहगंज चौराहा स्थित रामराजी बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की अंशिका सोनी को सर्वश्रेष्ठ बालिका सम्मान के साथ ही सभी मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधक सुमन सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी मेहनत के बाद यह सम्मान मिलता है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ बालिका अंशिका सोनी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास में अभिभावक, छात्र व आचार्य, तीनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि मन से किया गया हर कार्य सफलता की ओर अग्रसर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य हीरावती सिंह, प्रीति शर्मा व मातृभारती की अध्यक्ष सुमन सिंह, प्रवक्ता किरनलता सिंह, रामप्यारी सिंह व मंजुला गुप्ता ने छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रिया गुप्ता, दीक्षा वर्मा, शिवांगी प्रजापति, विदुषी वर्मा, गरिमा मिश्रा, शगुन यादव, साक्षी रावत, जाह्नवी पांडेय, राजलक्ष्मी, साक्षी रावत, अंजलि यादव व सौम्या मिश्रा शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन आचार्या रंजना मिश्रा व सुप्रिया श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed