{"_id":"62a0e2500196f178333f076b","slug":"begumpura-express-6-hours-late-sultanpur-news-lko634280126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमपुरा एक्सप्रेस छह घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगमपुरा एक्सप्रेस छह घंटे लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जम्मूतवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस बुधवार को तय समय से करीब छह घंटे देरी से रवाना हुई। वहीं, कुंभ सुपरफास्ट, हिमगिरि समेत छह अन्य ट्रेनों का संचालन भी तय समय से कई घंटे देरी से किया गया। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस बुधवार को तय समय से करीब दो घंटे विलंब से रही। हावड़ा से जम्मूतवी तक जाने वाली हिमगिरि सुपर फास्ट अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब तीन घंटे देरी से किया गया। जम्मूतवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब छह घंटे विलंब से रही। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस का संचालन पांच घंटे देरी से किया गया।
अंबाला से बरौनी तक जाने वाली हरिहर डाउन एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे विलंब से रवाना की गई। बस्ती से प्रयागराज जाने वाली मनवर-संगम डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब ढाई घंटे देरी से किया गया। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से गर्मी में यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि बुधवार को कई ट्रेनें विलंब से रहीं।