फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BEd colleges could not fill seats

नहीं भर पाई बीएड कॉलेजों की सीटें

Sat, 09 Jul 2016 10:57 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 09 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
BEd colleges could not fill seats
जिले के किसी भी बीएड कॉलेज की सीटें पहली काउंसलिंग में पूरी नहीं भरी जा सकी हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कॉलेज लॉक करने के बावजूद महाविद्यालय में शुल्क नहीं जमा किया है। बीएड पाठ्यक्रम में खाली रह गईं सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रबंधतंत्र दूसरी काउंसलिंग की बाट जोह रहे  हैं।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के बीएड में प्रवेश के लिए आयोजित पहली  काउंसलिंग में जिले के किसी भी बीएड कॉलेज की सीटें नहीं भर सकी हैं। कई महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कॉलेज लॉक करने के बाद भी प्रवेश नहीं लिया है।
विज्ञापन


कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में 100 सीटों के सापेक्ष 72 पर प्रवेश हुआ है जबकि 28 सीटें खाली रह गईं हैं। केदारनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में भी तीन सीटें नहीं भर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनपत सहाय पीजी कॉलेज में सात व राणा प्रताप पीजी कॉलेज में दो सीटें पहली काउंसलिंग में नहीं भरी हैं। दूरस्थ इलाकों में मौजूद स्ववित्तपोषित बीएड कॉलेजों की स्थिति और खराब है। कई स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में आधे से अधिक सीटें पहली काउंसलिंग में नहीं भर सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed