{"_id":"61f04ad89ba46212276f5898","slug":"baraat-ghar-sultanpur-news-lko61508973","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द नए लुक में दिखेगा शहर का बरात घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द नए लुक में दिखेगा शहर का बरात घर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में चल रहा बरात घर का जीर्णोद्धार कार्य।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नगर पालिका के बरात घर के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। 48 लाख रुपये की लागत से चल रहे कायाकल्प प्रोजेक्ट का कार्य आधे से अधिक पूरा हो चुका है। जल्द ही बचे हुए कार्य भी पूरे हो जाएंगे। बरात घर का कायाकल्प होने से मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को महंगे मैरिज लॉन की तुलना में कम खर्च में आयोजन स्थल की सुविधा मिलेगी।
दीवानी चौराहे के निकट स्थित सरदार पटेल सामुदायिक व्यावसायिक केंद्र (बरात घर) का लोकार्पण वर्ष 1991 में किया गया था। करीब 30 वर्ष तक इस स्थल पर तमाम आयोजन किए गए। इस भवन से नगर पालिका को अच्छा-खासा राजस्व भी मिलता था। खासतौर पर यहां मध्यम वर्गीय परिवार के लोग अपने आयोजन करते थे। समय के साथ बरात घर की मरम्मत व देखरेख नहीं होने से इसका भवन काफी जर्जर हो गया था। दीवारों में दरार पड़ गई थी। प्लास्टर उखड़ गए थे। इसके अलावा पाइप लाइनों में लीकेज आ गई थी। वायरिंग भी खराब हो गई थी। इस वजह से यहां पर आयोजनों में भी कमी आ गई थी। पिछले वर्ष नगर पालिका ने बरात घर के कायाकल्प की योजना बनाकर इस पर कार्य शुरू कराया। इसके तहत नगर पालिका ने 48 लाख रुपये का प्रोजेक्ट बनाया।
इसके तहत बाहरी डिजाइन में परिवर्तन करके उसे नया रूप दिया जा रहा है। परिसर के भीतरी ढांचे में भी बदलाव किया गया है। चार बड़े हॉल, टायलेट, बेड रूम, पंडाल के लिए खुले स्थान पर इंटरलॉकिंग, किचन समेत अन्य कई कमरों में आकर्षक फॉल सीलिंग, नए सिरे से वायरिंग, लाइटिंग समेत अन्य कई कार्य करवाए जा रहे हैं। यह कार्य भी जल्द ही पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बरात घर का कायाकल्प होने से शहर के लोगों को महंगे मैरिज लॉनों की तुलना में कम खर्च में आयोजन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
दो महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट
नगर पालिका के ईओ श्यामेंद्र मोहन बरात घर के जीर्णोद्धार का कार्य पिछले साल अक्तूबर माह से ही शुरू करवा दिया गया था। भीतरी परिसर में भवन की मरम्मत का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। बरात घर के मुख्य प्रवेश द्वार के आस-पास के हिस्से पर डिजाइनिंग का कार्य चल रहा है। करीब दो माह में ये सभी कार्य पूरे हो जाने की उम्मीद है।