फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bar Association releases provisional voters' list

Sultanpur News: बार एसोसिएशन ने जारी की अनंतिम मतदाता सूची

Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bar Association releases provisional voters' list
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने शुक्रवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। सूची में कुल 2057 अधिवक्ता मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 15 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 16 जुलाई को नामांकन पत्रों की बिक्री, 17 जुलाई को नामांकन दाखिल, 18 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियों का निस्तारण, 20 जुलाई को नाम वापसी तथा 21 जुलाई को वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन का मतदान 29 जुलाई को दीवानी परिसर स्थित अधिवक्ता हाल में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद 30 जुलाई को मतगणना होगी और 31 जुलाई को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed