फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bank strike

मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी

Sat, 01 Feb 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bank strike
गौरीगंज (अमेठी)। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर वेतन विसंगति समेत लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने अपनी शाखाओं में ताला बंद कर मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। हड़ताल से 20 करोड़ का लेन-देन प्रभावित होने के साथ ही खाताधारकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले की सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने शहर स्थित एसबीआई शाखा में बैठक कर केंद्र सरकार पर हितों की अनदेखी करने के साथ मांगें पूरी नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने वेतन में 20 प्रतिशत की वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, एनपीएस समाप्त करने, वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति, ग्रेच्युटी एक्ट में अधिकतम सीलिंग हटाने, ग्रेच्युटी व अवकाश इनकैशमेंट को आयकर से मुक्त करने, बैंकों के बोर्ड में बैंक का एक कर्मी तथा अधिकारी को निदेशक नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही केंद्रीय कर्मियों के समान पेंशन व अनुकंपा के अलावा पांच दिवसीय साप्ताहिक बंदी व्यवस्था लागू करने की मांग की। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में जमा व निकासी के साथ चेकों की क्लीयरिंग नहीं हुई। कैश के अभाव में एटीएम शोपीस बने रहे।
कर्मियों का कहना था कि मांगें पूरी नहीं होने पर 11,12 व 13 मार्च को कार्य बहिष्कार, एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी उन उपभोक्ताओं को हुई, जिनके घर वैवाहिक आयोजन हैं।
संगठन के आंचलिक सचिव प्रवीन यादव ने बताया कि हड़ताल से करीब 20 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है। हड़ताल में राम मनोरथ, अमन कुमार, प्रतीम, एसएन यादव, नंदकिशोर, दुर्गेश, अभिषेक मौर्य, राजीव श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप मिश्र व सुशील कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
कैश नहीं मिलने से हुई परेशानी
गौरीपुर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक कृष्ण देव द्विवेदी ने बताया कि वे पैसा निकालने एसबीआई बैंक गए तो उन्हें हड़ताल की जानकारी हुई। पहले से हड़ताल की जानकारी नहीं होने तथा एटीएम में भी कैश नहीं होने से वे आवश्यक काम नहीं कर पाए। हड़ताल के दिनों में प्रशासन को एटीएम में कैश की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
नहीं भेज सका पेमेंट
पूरे फाजिग गांव निवासी विजय तिवारी शहर में अलमारी बिक्री का व्यवसाय करते है। उन्होंने बताया कि सहालग में अलमारी की मांग होने के बाद वे शुक्रवार को बैंक में पैसा जमा करने गए थे लेकिन जमा नहीं हो पाया। भुगतान नहीं होने से अलमारी की डिलीवरी समय से नहीं हो सकेगी। व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रभावित हुआ व्यवसाय
शाहगढ़ निवासी मनीष पांडेय शहर में हार्डवेयर की दुकान करते है। मनीष का कहना था कि माह के अंतिम दिन मेें हड़ताल से उनके व्यवसाय का टर्न ओवर प्रभावित हुआ है। वे न तो थोक विक्रेताओं को पैसा ट्रांसफर कर पाए और न ही उपभोक्ताओं से मिली चेक क्लीयर हुई, जिससे व्यवसाय प्रभावित हुआ।

जरूरी काम निपटाने में हुई परेशानी
अन्नीबैजल गांव निवासी दीपक सिंह ने बताया कि बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंक में जमा निकासी नहीं हुई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल की सूचना होने के बावजूद एटीएम में कैश नहीं लोड किया और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई। धन नहीं मिलने से जरूरी कार्यों को निपटाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed